जल जीवन मिशन के बावजूद गांव में जल संकट, महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं

विदिशा: हर घर तक नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीकृत जल जीवन मिशन का करीब 246 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट जिले में लागू है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट सामने आने लगा है. सर्दी के मौसम में ही कई गांवों में पानी की कमी हो गई है, जिससे महिलाओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.ग्यारसपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहरूखेड़ी के अंतर्गत आने वाले सेमरा पड़रायत गांव की सरपंच बुल्लाबाई अहिरवार गांव की महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा. सरपंच ने बताया कि गांव की एक बस्ती में पिछले कई दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है.

महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए 1 से 2 किलोमीटर दूर कुएं और अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.बताया गया कि खेतों में ट्यूबवेल चालू होने से जलस्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण गांव के हैंडपंप बंद हो गए हैं. इसके साथ ही विभागों को दिए गए आवेदन भी अब तक निराकृत नहीं हुए हैं.महिलाओं ने यह भी बताया कि गांव में नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन से जुड़े आवेदनों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. वर्तमान में जिले की सीएम हेल्पलाइन रेटिंग ‘बी’ श्रेणी में है.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का किया शुभारंभ

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और औषधीय एवं हर्बल उत्पादों […]

You May Like