सीएम डॉ यादव ने 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का किया शुभारंभ

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और औषधीय एवं हर्बल उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से विंध्या हर्बल सहित अन्य स्टॉलों का अवलोकन किया, जहां उन्हें जड़ी-बूटियों से तैयार उत्पादों, पारंपरिक औषधियों और वन आधारित संसाधनों के उपयोग के बारे में बताया गया।

उन्होंने कहा कि वन संपदा और औषधीय पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करता है।मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए वन एवं हर्बल उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जो जनसामान्य को प्राकृतिक चिकित्सा और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने में सहायक होंगे।

Next Post

ट्राले को टैंकर ने मारी टक्कर, टेंकर चालक घायल

Wed Dec 17 , 2025
मुलताई: नेशनल हाईवे नागपुर रोड पे आरडी पब्लिक स्कूल के सामने बुधवार सुबह करीब 9 बजे हाईवे किनारे खडे ट्राले को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,वहीं टेंकर चालक केबिन में फ़स गया। जिसे पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से बाहर निकालकर […]

You May Like