जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत करोंदी में रहने वाले युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वहीं अधारताल थाना अंतर्गत अब्दुल हमीद वार्ड कटरा में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
रांझी पुलिस ने बताया कि हिमांशु यादव 20 वर्ष निवासी रांझी करोंदी ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए भाई राहुल यादव द्वारा मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान हिमांशु यादव की मौत हो गयी। इसी प्रकार अधारताल ने बताया कि जीवन रैकवार 42 वर्ष निवासी अब्दुल हमीद वार्ड कटरा अधारताल ने फांसी लगा ली जिसे परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
Next Post
एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत
Tue Jan 27 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत मरघटाई के पास हुए एक्सीडेंट में घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि श्रीमति सुनीता बरकड़े 50 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर की मरघटाई के पास गोहलपुर में सड़क दुर्घटना […]
