मणिपुर में पांच उग्रवादी सहित छह लोग गिरफ्तार

इंफाल 23 ​​जून (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पांच उग्रवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़े एक व्यक्ति को राज्य पुलिस ने इंफाल पश्चिम में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि एक अलग अभियान में हाल ही में हुए एक हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में शामिल होने के संदेह में एक अन्य व्यक्ति को इंफाल पश्चिम के मोंगसांगेई माखा लेईकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले में समन्वित अभियानों के दौरान एक अन्य प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पोरोम्पट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कालिका की तलहटी में एक स्थान से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

Next Post

डीएचएस ने ईरान पर हमलों के बाद आतंकवादी हमलों की चेतावनी दी

Mon Jun 23 , 2025
वाशिंगटन 23 जून (वार्ता) अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने ईरान के परमाणु केन्द्रों पर वायु सेना के हमलों के बाद अगले दो महीनों में देश में आतंकवादी हमलों की चेतावनी दी है। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, “यदि ईरानी नेतृत्व ने गृहभूमि में लक्ष्यों के खिलाफ जवाबी […]

You May Like

मनोरंजन