ग्वालियर: भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय विभाग ने दिव्यराज सिंह जादौन को मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना, स्वास्थ योजना आदि योजनाओं को चलाया जा रहा है.
प्रदेश में इन योजनाओं को आम जन को कितना लाभ दिया या मिल रहा है, जो पैसा केंद्र सरकार से दिया जा रहा है उसका वास्तविकता में कितना लाभ दिया गया है इस सब बिंदुओं को मॉनिटर करना और कही कोई गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हो रहा हैं उसे प्रधानमंत्री द्वारा बनाई गई अधिकारियों की टीम को शिकायत कर कार्यवाही कराना, यह इस कमेटी का काम है। दिव्यराज सिंह जादौन कहते हैं कि इन बिंदुओं पर कार्य करना एवं मध्यप्रदेश को मजबूत बनाना उनका उद्देश्य रहेगा।
