बंगाल में आई-पैक परिसर में ईडी की तलाशी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर

कोलकाता, (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को यहां आई-पैक परिसर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तलाश अभियान का विरोध करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया और न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष के समक्ष मामला दायर करने की अनुमति मांगी।

न्यायालय ने अनुमति दे दी है और शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हो सकती है।

केंद्र सरकार के खिलाफ दायर याचिका में आई-पैक और ईडी दोनों को पक्षकार बनाया गया है।

इससे पहले जांच में बाधा का हवाला देते हुए ईडी ने भी उच्च् न्यायालय का रुख किया है।

पीठ ने तृणमूल कांग्रेस को भी अपनी याचिका दायर करने की अनुमति दे दी।

दोनों मामलों की कल सुनवाई होने की संभावना है।

 

 

Next Post

बंगाल में विदेशी वोटरों को एसआईआर सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की जरुरत नहीं : चुनाव आयोग

Fri Jan 9 , 2026
कोलकाता (वार्ता) पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव अयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता अस्थायी रूप से विदेश में रह रहे हैं, उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के एसआईआर के संबंध में चुनाव […]

You May Like