धीमी गति से बन रही फोरलेन सड़क से ग्रामीणों में रोष, आए दिन हो रहे हादसे

धार/ नागदा। धार जिले की ग्राम पंचायत माकनी में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की अत्यंत धीमी गति के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्राम पंचायत माकनी के सरपंच महेश मेहरा ने बताया है कि पिछले दो माह से नागदा से माकनी तक बनाई जा रही इस सड़क का केवल 2 किलोमीटर हिस्सा भी पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोग घायल, विकलांग और मृत हो चुके हैं।

सड़क की दुर्दशा का खामियाजा स्कूली छात्रों को भी भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। सड़क की खराब हालत के कारण बुजुर्गों और महिलाओं में भी असुरक्षा का माहौल है।

समस्या यहीं खत्म नहीं होती। गांव में पिछले एक साल से स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका और भी बढ़ गई है। फोरलेन के दोनों ओर की सर्विस रोड भी पूरी तरह से जाम हैं, जिससे ग्रामीणों के पास कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने फोरलेन कंपनी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आज जब गांव के लोग इकट्ठा होकर अपनी समस्या सामने रखने आए, तो कंपनी का कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Next Post

चुनावी प्रक्रिया मज़बूती के लिए आयोग ने उठाये 28 नये कदम

Tue Aug 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) चुनाव आयोग ने पिछले छह माह के दौरान चुनावी प्रणाली को ज्यादा मजबूत, पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए 28 महत्वपूर्ण पहल की हैं जिनमें प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, मतदाता सूची की शुद्धता, मतदान में सुगमता और क्षमता निर्माण बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं। चुनाव आयोग […]

You May Like