25 करोड़ की 30 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

इंदौर: आज प्रशासन ने 25 करोड़ रुपए मूल्य की 30 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। उक्त जमीन महू तहसील के ग्राम मलेंडी की है.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान लगातार चल रहा है.

आज महू क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. महू सिमरोल रोड पर स्थित ग्राम मलेंडी में 7.824 हेक्टेयर यानी करीब 30 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण से हटाने की कार्रवाई की. उक्त बेशकीमती जमीन का बजट मूल्य 25 करोड़ रुपए है. कार्रवाई के दौरान एसडीएम महू राकेश परमार और राजस्व एवं पुलिस का अमला मौजूद था.

Next Post

पचमढ़ी एडवेंचर कैंप के लिए स्काउट-गाइड रोवर रेंजर दल रवाना

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर: भारत स्काउट एवं गाइड का रोवर रेंजर दल पंचमढ़ी एडवेंचर कैंप में भाग लेने आज रवाना हुआ. पचमढ़ी एडवेंचर कैंप में युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं साहसिक गतिविधियां आयोजित होगी। उक्त कैंप में जिले के स्काउट-गाइड विभिन्न साहसिक गतिविधियों एवं अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे. आज […]

You May Like