बिग बॉस 19 फिनाले से पहले जर्नी वीडियो की टाइमिंग विवादों में। गौरव को मिला 1 मिनट और प्रणित को सिर्फ 49 सेकेंड, फैंस मेकर्स पर भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं।
बिग बॉस 19 पूरी तरह फिनाले मोड में पहुंच चुका है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले शो में भावनाओं, मनोरंजन और विवादों की झड़ी लगी हुई है। लाइव फीड बंद हो चुका है, ऐसे में दर्शकों का पूरा ध्यान सिर्फ ऑन-एयर एपिसोड्स पर है। ताज़ा एपिसोड की सबसे बड़ी हाइलाइट रही टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी वीडियो, जिसका इंतज़ार फैंस और घरवालों को लंबे समय से था।
प्रोमो में सामने आया है कि हर कंटेस्टेंट की जर्नी बिग बॉस ने अलग-अलग समय में समेटी है। सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला गौरव खन्ना को पूरे 1 मिनट के वीडियो के साथ। वहीं तान्या, फरहाना और अमल मलिक की जर्नी 55–50 सेकेंड के अंदर खत्म हो गई। लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब सामने आया कि प्रणित का जर्नी वीडियो सिर्फ 49 सेकेंड का है। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और #JusticeForPranit ट्रेंड करने लगा।
