पचमढ़ी एडवेंचर कैंप के लिए स्काउट-गाइड रोवर रेंजर दल रवाना

इंदौर: भारत स्काउट एवं गाइड का रोवर रेंजर दल पंचमढ़ी एडवेंचर कैंप में भाग लेने आज रवाना हुआ. पचमढ़ी एडवेंचर कैंप में युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं साहसिक गतिविधियां आयोजित होगी। उक्त कैंप में जिले के स्काउट-गाइड विभिन्न साहसिक गतिविधियों एवं अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे.
आज से प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी में राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप शुरू हुआ और कैंप 14 जून तक चलेगा. कैंप में भाग लेने के लिए इंदौर का सबसे बड़ा स्काउट-गाइड दल कल रवाना हुआ, जिसमें 50 स्काउट गाइड रोवर रेंजर शामिल हो रहे हैं.

यह लंबे समय बाद इंदौर से इतनी बड़ी संख्या में स्काउट गाइड किसी कैंप में भाग लेने के लिए पहुंचे है. विधायक रमेश मेंदोला,जिला संघ उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, निगम जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने स्काउट गाइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दल का नेतृत्व राजेश वर्मा यूनिट लीडर व गाइड प्रभारी कर रहे हैं. इस मौके पर जिला संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र अडसूरे उपाध्यक्ष प्रमोद एल जाट, जिला सचिव दिलीप मेहता, मुकेश राय, अनिल बागोरा, वैजयंती गहलोत, राजेश नरगेर, राकेश पंडित ने स्काउट गाइड को बधाई दी.

Next Post

ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच

Thu Jun 11 , 2026
ईरान के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने चेतावनी दी है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्टेडियम में अनधिकृत झंडे या टीम विरोधी नारे लगने पर ईरानी टीम मैच रोक सकती है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने चेतावनी दी है कि अगर फीफा वर्ल्ड […]

You May Like