सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते विवाह

आष्टा। नगर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल जुड़े और वर-वधुओं को सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया. सम्मेलन में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. इसमें 182 जोड़ों का विवाह तथा 18 जोड़ों का निकाह हुआ.

विवाह सम्मेलन में आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने वाला एक बड़ा अभियान है. सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज को फिजूलखर्ची, अनावश्यक दिखावे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश देते हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के माध्यम से बेटियों के जीवन को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की शक्ति मानती है. यही कारण है कि सरकार उनके विवाह, शिक्षा और सुरक्षा के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. सम्मेलन में विधायक गोपाल इंजिनियर ने कहा कि योजना से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है. माता-पिता को बेटी के विवाह की चिन्ता से मुक्त कर दिया है. सम्मेलन में जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा आदि मौजूद थे.

 

Next Post

बदमाशों का उत्पातः आधा दर्जन कारों के कांच फोड़े

Fri May 8 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो बदमाशों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया और करीब आधा दर्जन कारों के कांच फोड़ दिए. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू […]

You May Like