पुलिस की वर्दी पहन वसूली करने वाला पकड़ा गया

सतना: उप्र के आगरा जिले का निवासी और पेशे से ट्रक ड्राइवर रहे एक युवक को पुलिस की वर्दी इतनी भा गई कि उसे पहनकर उसने अवैध वसूली करनी शुरु कर दी. आदिवासी बस्ती में जाकर धौंस जमाते हुए जब युवक ने 10 हजार मांगे तो रहवासियों ने मामले की शिकायत असली पुलिस से कर दी. लिहाजा मौके पर पहुंची असली पुलिस ने फर्जी पुलिस को दबोच लिया.

मैहर पुलिस को इस बात की सूचना मिली एक व्यक्ति फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. ग्राम नकतरा की आदिवासी बस्ती में रहने वाले खज्जू आदिवासी ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया.

खज्जू के घर पहुंचकर पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति ने उसकी भयहू पर धौंस जमाते हुए कहा कि वह अवैध शराब की बिक्री करती है. उसके विरुद्ध केस है. इसी कड़ी में जमानत-मुचलका के नाम पर उसने भयहू से 10 हजार रु की मांग की. आरोपी की पहचान सीताराम सिरकवार पिता रामवीर उम्र 27 वर्ष निवासी आइला बसई जिला आगरा उप्र के तौर पर हुई.

Next Post

लीबियाई सुरक्षा बलों ने पूर्वी शहर के निकट लगभग 570 प्रवासियों को किया गिरफ्तार

Sun Apr 6 , 2025
त्रिपोली, 06 अप्रैल (वार्ता) लीबिया की पूर्वी सरकार के साथ मिलकर काम करने वाले सुरक्षा बलों ने शनिवार को सीमावर्ती शहर इम्सा के निकट विभिन्न देशों के लगभग 570 अवैध प्रवासियों और कई संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी लीबिया के पूर्वी प्रशासन ने दी। पूर्वी सुरक्षा निदेशालय […]

You May Like