राऊ में सनसनीखेज फायरिंग, मोबाइल और एटीएम कार्ड बने ढाल

इंदौर. राऊ इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी. गोली युवक के पैर को छूते हुए उसकी जेब में रखे मोबाइल में जा धंसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हमले में युवक को केवल मामूली खरोंच आई है.

घटना रंगवासा क्षेत्र की बताई जा रही है, यहां रहने वाला 32 वर्षीय विनय पाटीदार भूतनाथ मंदिर के पास पार्किंग में मौजूद था. इसी दौरान एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उसे रोका. एक बदमाश ने नीचे उतरते ही देशी पिस्टल से फायर कर दिया. गोली विनय की जांघ की ओर आई, लेकिन जेब में रखे मोबाइल के कवर में फंसे एटीएम कार्ड से टकराकर वहीं अटक गई. विनय ने पुलिस को बताया कि पलभर के लिए उसे लगा कि गोली पैर में धंस गई है, लेकिन जब उसने मोबाइल निकाला तो उसमें गोली फंसी मिली. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर राऊ थाने में मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर ने बताया कि हमलावर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है. फिलहाल हमले की ठोस वजह सामने नहीं आई है, हालांकि दो दिन पहले पार्किंग को लेकर हल्का विवाद होने की बात सामने आई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

बिना लाइसेंस के चल रही थी डेयरी, डेढ़ लाख का जुर्माना

Sun Dec 14 , 2025
सोयतकलां।10 मार्च 2023 को तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुंभकार द्वारा जांच में अर्जुन गुर्जर को डाक बंगला रोड सोयत में बिना खाद्य लाइसेंस पंजीयन के श्री देव दूध डेयरी संचालित करते पाए जाने पर भैंस के दूध का नमूना लिया था, जो जांच में मानक पाया गया. किंतु संचालक […]

You May Like