मुर्मु बुधवार को बंगाल और झारखंड की तीन दिन की यात्रा पर

नयी दिल्ली 29 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु कल पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। गुरुवार को वह झारखंड के देवघर स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

यात्रा के अंतिम दिन श्रीमती मुर्मु भारतीय खनन विद्यालय, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Next Post

वडोदरा नाव दुर्घटना पीड़ितों को छह सप्ताह के अंदर अनुग्रह राशि दें: सुप्रीम कोर्ट

Tue Jul 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुजरात के वडोदरा में नाव दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1.2 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि छह सप्ताह के भीतर संबंधित परिजनों को तर्कसंगत आधार पर वितरित करने का मंगलवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की […]

You May Like