जयपुर में BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक शुरू

जयपुर, भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत जयपुर में बुधवार से दो दिवसीय BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक (FMCBG) शुरू हुई। 12 और 13 अगस्त तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों, वित्तीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

 

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार रात जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने उनका स्वागत किया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा भी जयपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा BRICS सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

 

*वित्तीय सहयोग और विकास वित्त पर फोकस*

बैठक का मुख्य उद्देश्य BRICS देशों के बीच वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर सहयोग मजबूत करना है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में सदस्य देश वित्तीय स्थिरता, विकास, निवेश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं की भूमिका पर विचार साझा करेंगे।

 

एजेंडे में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए पूंजी की उपलब्धता बढ़ाना, निजी निवेश आकर्षित करना और विकास वित्त को मजबूत करना प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।

 

*NDB पर होगा विशेष सेमिनार*

मुख्य बैठक से पहले 12 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की भूमिका और निजी पूंजी जुटाने पर उच्चस्तरीय सेमिनार होगा। इसमें सदस्य देशों में निजी पूंजी जुटाने की संभावनाओं और विकास वित्त के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। सेमिनार में बहुपक्षीय वित्तीय संस्थाओं की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में निजी निवेश बढ़ाने की भूमिका पर भी विचार होगा।

Next Post

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट से कटनी नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को झटका लगा है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने पुलिस अधीक्षक कटनी के दो आदेशों को चुनौती के मामले में राहत नहीं दी। न्यायालय ने पुलिस विभाग के आंतरिक प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए दायर याचिका […]

You May Like