यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिन्दवीं स्वराज के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सच्चे अर्थों में शिवाजी महाराज ने भारत में धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों के आधार पर सुशासन की स्थापना की थी। मां भारती के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग और बलिदान से देशवासियों को अनंत काल तक प्रेरणा मिलती रहेगी।

Next Post

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 80 ग्राम MD ड्रग्स, 20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन वाहन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Wed Feb 19 , 2025
  इंदौर। शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने लगातार तीन कार्रवाईयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स, 20 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन दोपहिया वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया गया है, जिसकी कुल […]

You May Like