
नीमच। कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज उस समय हडक़ंप मच गया जब एक महिला जहर की शीशी लेकर यहां पहुंची। महिला ने रास्ते की समस्या से परेशान होकर धरना दिया। उसका कहना था कि वह दो साल से न्याय की गुहार लगा रही है, फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। महिला अन्नु कुंवर पति गोवर्धन सिंह का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसके आवागमन के रास्ते को बंद कर दिया गया है और पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद न तो कोई सुनवाई हुई और न ही कोई समाधान निकाला गया। महिला ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।
