बंजारी घाट पर पलटा ट्रक 

सिवनी। जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के बंजारी घाट पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक खाली ट्रक होकर सड़क किनारे पलट गया। घंसौर से मंडला की ओर जा रहे इस ट्रक के पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंजारी घाट के तीखे मोड़ पर सामने से एक कार और बाइक आ रही थी। इन्हें टक्कर से बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने अचानक गाड़ी को मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। लोगों का कहना है कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक को क्रेन के जरिये रास्ते से हटा दिया गया है।

Next Post

श्री देव जटाशंकर धाम में बना 51,000 रुद्री पार्थिव शिवलिंग

Sun Jun 7 , 2026
दमोह। शहर के श्री देव जटाशंकर धाम में विश्व कल्याणार्थ चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महा महोत्सव के तहत रविवार को विशेष अनुष्ठान हो रहा है। धाम के कोपर में 20 भक्तों ने मिलकर 51,000 रुद्री पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों ने पूरी […]

You May Like