जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आईसर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक धरमपुरा निवासी रामलाल चौधरी बाइक में पत्नी विमला बाई चौधरी को बैठाकर जा रहा था, नेशनल हाईवे पर आईसर ने मोटर साइकिल सवार में टक्कर मार दी। हादसे में विमला बाई चौधरी की मौत हो गई।
