इंदौर: शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया. यह कार्रवाई नरीमन पॉइंट बिल्डिंग, छोटा बांगड़दा स्थित फ्लैट नंबर 309 में की गई, जहां पर पुलिस को दो युवक और चार युवतियां संदिग्ध हालत में मिले. इनमें से दो युवतियां मौके से भाग निकलीं, जबकि एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा.
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम को जांच में पता चला कि यह गिरोह दो महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह दोनों लड़कियों को ग्राहकों के लिए बुलाकर उनसे अवैध वसूली करती थीं. मौके पर मिली एक युवती ने बताया कि उसे पीथमपुर से बुलाया गया था और हर ग्राहक के साथ संबंध बनाने के बदले 1000 रुपए दिए जाते थे. पुलिस को दोनों महिलाओं के मोबाइल फोन में सैकड़ों लड़कियों के फोटो और चैटिंग मिली है, जिससे इस नेटवर्क के और बड़े होने के संकेत मिल रहे हैं.
शौचालयों पर लिखा था नंबर
जानकारी में यह भी सामने आया कि एक महिला ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर अपना मोबाइल नंबर लिख रखा था, साथ ही यह संदेश छोड़ा था जिसे भी लड़की चाहिए, संपर्क करें. पुलिस आगे की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई के दौरान राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत, अभिजीत सिंह बुंदेला, मयंक और मोहित सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
