इंदौर में ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा बाजार से 50 से ज्यादा सैंपल लिए

इंदौर:प्रदेश के सबसे बड़े दवा बाजार इंदौर में मंगलवार को कफ सिरप की गुणवत्ता और अवैध बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई. ड्रग इंस्पेक्टर कमल अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने दवा बाजार की कई दुकानों पर पहुंचकर सघन जांच की और 50 से अधिक कफ सिरप के सैंपल लिए.सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केंद्रीय और राज्य औषधि नियंत्रण विभाग के संयुक्त अभियान के तहत की जा रही है.

जांच के दायरे में फिलहाल तीन प्रमुख मेडिकल स्टोर आए हैं, जहां से कफ सिरप की संदिग्ध खेप मिलने की आशंका जताई जा रही है. ड्रग इंस्पेक्टर अहिरवार ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल दवा बाजार में टीम की कार्रवाई जारी है, जिससे अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारियों के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में बिक्री हो रहे कफ सिरप मानक गुणवत्ता के हों और किसी भी तरह से नशे या गलत उपयोग में न लाए जा रहे हों.

Next Post

ऑटो में शराब तस्करी करते दो लोग गिरफ्तार

Wed Oct 8 , 2025
इंदौर:शहर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलक नगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से तीन पेटी अंग्रेजी शराब, तीन पेटी बीयर और एक ऑटो जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख […]

You May Like