जियावन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली: महिला सुरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जियावन थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचोर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा देवसर एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 13 जुलाई को थाना जियावन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 9 जुलाई की रात तीन लोगों ने उसे जबरन कार में बैठाकर चौराडांड़ के जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जियावन में अपराध क्रमांक 422/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने के साथ पीड़िता के न्यायिक कथन भी दर्ज कराए।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों अभयराज कुशवाहा (20), नवीन विश्वकर्मा (22) और उपेंद्र कुमार गुर्जर (27) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को जिला जेल पचोर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक इंद्रपाल वर्मा, सहायक उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, प्रधान आरक्षक नाथूलाल प्रजापति, आरक्षक प्रभात दुबे, जितेंद्र, दिनेश, सदन तथा महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो सहित जियावन थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए महिला संबंधी अपराधों में आगे भी इसी तरह सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

Next Post

आज निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, शाम 5:30 बजे सिटी बंगाली क्लब से होगा शुभारंभ

Thu Jul 16 , 2026
जबलपुर: सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन, सिटी बंगाली क्लब स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, 16 जुलाई गुरुवार को सायं 5:30 बजे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा सुसज्जित रथ पर […]

You May Like