
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बार फिर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि पियूष मिश्रा 22 वर्ष निवासी जगदीश नगर काटोल रोड नागपुर थाना गिट्टी खदान नागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पंडित लोकनाथ संस्कृत महाविद्यालय दमोहनाका जबलपुर में शास्त्री की पढाई करता है। वह अपने घर नागपुर से सतना जाने वाली बस में बैठकर जबलपुर आया था। बीती रात लगभग 3-30 बजे बस पहॅुची और वह बस से उतरकर पाटन वायपास से पैदल जबलपुर दीनदयाल बस स्टेण्ड की ओर निकला ही था, तभी पीछे से स्पेलेण्डर जैसी मोटर सायकल में अज्ञात तीन युवक आये जिनमें से पीछे बैठे 2 युवकों में से एक ने उसके हाथ में रखा मोबाइल व दूसरे ने पेंट के पीछे के जेब में रखा हुआ पर्स, जिसमें 4500 रूपये, एटीएम, आधारकार्ड, पेन कार्ड, आदि दस्तावेज थे, जो अचानक झपट्टा मारकर तेजी से तिलवारा की ओर भाग गये।
