
परिसल सील करने की दी चेतावनी
नव भारत न्यूज
इंदौर. नगर निगम स्वच्छता विभाग ने गंदगी फैलाने पर आज नसरूमल धर्मशाला पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया. साथ ही चेतावनी दी कि यदि अब गंदगी पाई गई तो परिसर सील कर दिया जाएगा.
शहर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर गंदगी एवं कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज झोन 12, वार्ड 62 में नसरुमल धर्मशाला हबलानी परिसर द्वारा गंदगी फैलाने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया गया. कार्रवाई के दौरान सीएसआई गौतम भाटिया, सीएसआई राजकुमार, सहायक सीएसआई चेतन कुमार, रवि खोड़े, राहुल वर्मा, आनंद खोड़े द्वारा टीम म्यूज़ फाउंडेशन की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज में गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई की गई. परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए समझाइश और चेतावनी भी दी गई.
