
ग्वालियर। आगजनी से एक मकान में भारी नुकशान हुआ है। हजीरा स्थित गोसपुरा नंबर एक में यह घटना हुई। यहां के निवासी प्रमोद यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं एवं उनकी बच्ची टूशन पढ़ाकर घर चलाने में सहयोग करती है। आज दोपहर अचानक घर के एक कमरे से धुँआ निकलता देख थोड़ी दूरी पर किचन में खाना बना रही प्रमोद की पत्नी ने आवाज देकर घर के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को आवाज देकर आग की जानकारी दी, तभी देखते देखते दोनों कमरों में भीषड आग की लपटों ने दोनों कमरों में रखे लाखों के सामान को राख़ में बदल दिया। इस घटना से आहत परिजन का बुरा हाल है।
