भोपाल, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मुख्यमंत्री निवास पर यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुश्री सिंथिया मैकफ्रे ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, यूनिसेफ मध्यप्रदेश के अनिल गुलाटी, पुष्पा अवस्थी एवं डॉ. सुरेश परमार भी उपस्थित थे।
भेंट के दौरान यूनिसेफ प्रतिनिधियों ने प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं नवाचारों पर चर्चा की और मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल पोषण सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
