सावन में जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

दमोह: सावन माह के पावन अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में सुबह पट खुलते ही हजारों शिवभक्तों ने दर्शन किए। मंदिर में भक्तों का यह सिलसिला सुबह से जारी है और देर रात तक चलने की संभावना है।

मंदिर और सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहतर
मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि गर्भ गृह के साथ-साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य सभी व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। कतार, पेयजल, साफ-सफाई और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन अलर्ट
भक्तों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मंदिर परिसर में तैनात है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरे क्षेत्र पर निगरानी बनाए हुए है।यात्रा और भीड़ नियंत्रण के लिए तहसीलदार, एसडीओपी प्रिया सिंधी, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, टीआई महेंद्र सिंह जगेत, चौकी प्रभारी आनंद, सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह,राजेंद्र मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। मंदिर समिति का कहना है कि भोले बाबा के आशीर्वाद से सावन भर इसी तरह भक्तों की भीड़ बनी रहेगी।

Next Post

साईं मंदिर जाने की बात कहकर निकली युवती लापता, अपहरण का मामला दर्ज

Mon Aug 10 , 2026
ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रीतम विहार कॉलोनी से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार युवती 7 अगस्त की सुबह साईं मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित […]

You May Like