ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रीतम विहार कॉलोनी से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार युवती 7 अगस्त की सुबह साईं मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवती का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 290/26 में धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह कर रहे हैं। फरियादी महीलाल माहौर ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री रागिनी माहौर को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने प्रभाव में लेकर कहीं छिपाकर रखा है। पुलिस युवती की तलाश में तकनीकी साक्ष्यों के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Next Post
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Mon Aug 10 , 2026
नयी दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर को सबसे महान बल्लेबाज बताते हुए जैक्स कैलिस को क्रिकेट का असली GOAT चुना है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। ली के मुताबिक, […]
