सात साल से जमीन सीमांकन के लिए भटक रहा दिव्यांग किसान

सतना: जिले के कोटर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तिहाई के एक दिव्यांग किसान ने अपनी पुश्तैनी जमीन का सीमांकन न होने से परेशान होकर तहसील कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. इस संबंध में प्रार्थी ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.

ज्ञापन में दी गई जानकारी के अनुसार, ज्वालाप्रसाद शुक्ला पिता स्व. पारसनाथ शुक्ला जो कि दोनों पैरों से दिव्यांग और एक गरीब किसान हैं, वे पिछले 7 वर्षों से अपनी जमीन के सीमांकन के लिए लगातार आवेदन कर रहे हैं. इस वर्ष भी उनके द्वारा भूमि सीमांकन को लेकर लोक सेवा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया गया था. लेकिन तहसील स्तर पर आरआई और पटवारियों की लापरवाही के चलते उनकी भूमि के सीमांकन का कार्य पूरा नहीं किया जा सका. किसान का आरोप है कि उनकी संपूर्ण आराजी महज 400 मीटर के दायरे में स्थित है, इसके बावजूद अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं और दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है.

आत्मदाह की दी चेतावनी.
अपनी पुश्तैनी ज़मीन के सीमांकन के लिए सात साल तहसीली के चक्कर काट रहे दिव्यांग किसान ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आगामी 25 नवंबर के भीतर उनकी जमीन का सीमांकन नहीं किया गया, तो उन्हें मजबूर होकर दिनांक 25 नवंबर को कोटर तहसील कार्यालय के सामने आत्मदाह करना पड़ेगा. इस स्थिति की समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी.

आशुतोष मिश्रा (तहसीलदार,कोटर)
इस बात की जानकारी कार्यालय में आई है संबंधित किसान के शिकायती आवेदन पर जांच कर जल्द ही उनकी भूमि का सीमांकन किया जायेगा.

ज्वाला शुक्ला (किसान)
सात सालों से लगातार मेरे द्वारा अपनी पुश्तैनी भूमि के सीमांकन किए जाने आवेदन दे रहा हूँ लेकिन अभी तक सीमांकन नहीं किया गया. दिव्यांग होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा तहसील के चक्कर कटवाये जा रहे हैं 25 नवंबर तक सीमांकन नहीं हुआ तो मैं आत्मदाह कर लूँगा

Next Post

सड़क की नाप जोत का विरोध कर सरपंच से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Nov 13 , 2026
मैहर। जिले के थाना ताला अंतर्गत ग्राम पंचायत इटमा में सड़क की नाप करा रहे वर्तमान सरपंच के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत इटमा के सरपंच राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like