नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर परिवार को सौंपा

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में दमोह पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा.थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात उप निरीक्षक प्रियंका पटेल व हमराह पुलिस स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 419/2026 धारा 137(2) बीएनएस के मामले में गुमशुदा नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया.पुलिस टीम ने लड़की को सुरक्षित बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई के बाद परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया.इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक गणेश अहिरवार, आरक्षक गौरव सिंह, आरक्षक रवि अहिरवार व महिला आरक्षक 18 निकिता दांगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Next Post

राशि गबन के मामलों में पूर्व सरपंच, पूर्व सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ जेल वारंट जारी

Wed Jul 8 , 2026
रीवा, जिले में पंचायती राज व्यवस्था के तहत विकास कार्यों की राशि में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा मेहताब सिंह गुर्जर द्वारा भ्रष्टाचार और शासकीय राशि के गबन के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते […]

You May Like