
सीधी। लोकसभा क्षेत्र -सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा आज धौहनी विधानसभा के पोड़ी मंडल अंतर्गत ग्राम लुरघुटी में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीण जनो के साथ सुना।
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि ग्राम लुरघुटा की उत्साही जनता ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और आत्मसात किया। विशेषकर युवाओं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायी रही।‘मन की बात’ केवल संवाद ही नहीं, बल्कि जन-जन की भावनाओं से जुड़ने, राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका को प्रेरित करने और ‘नए भारत’ के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम है।प्रधानमंत्री के विचार हम सभी को समाज और देशहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम उपस्थित रहे।
