
भोपाल। कजलीखेडा इलाके में रहने वाले एक 40 साल के पति ने घर से गई अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पति का आरोप है कि जितेन्द्र कैथवास नाम के युवक के साथ उनकी पत्नी कहीं चली गई. उनकी पत्नी जाते समय घर में रखी ज्वेलरी और रखे 30 हजार नकद लेकर गई. कुछ दिन बाद पत्नी का फोन आया और वह पति से फोन पर बच्चों से बात कराने की बात कही. फरियादी पति का कहना है कि उनकी कई प्रापर्टी उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से भी खरीदी है. पति का आरोप है कि उनकी पत्नी अब उनसे दूर रहते हुए भी प्रापर्टी में हिस्सा मांग रही है, जिससे फरियादी मानसिक तनाव में है और मामले में पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है. फरियादी ने 3 अगस्त को कजलीखेड़ा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
