मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना से प्रदेश में कनेक्टिविटी आधारित विकास को मिलेगी नई गति: डॉ बाजपेई

भोपाल: मप्र भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा है कि इसके माध्यम से मध्यप्रदेश का परिवहन तंत्र एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह योजना केवल बस संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क, आर्थिक गतिशीलता और समावेशी विकास का सशक्त मॉडल है।
डॉ बाजपेई ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 620 मार्गों पर 2,512 बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार तक नागरिकों की पहुंच अधिक सुगम होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से परिवहन अवसंरचना को मजबूती मिलेगी, यात्रा लागत में कमी आएगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में कनेक्टिविटी आधारित विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

Next Post

सीएम डॉ यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और […]

You May Like