शिवपुरी को हराकर विजेता बने ग्वालियर के जांबाज, जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

ग्वालियर: मप्र फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित अन्तर जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान परिसर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर समारोह में लक्ष्मी बाई शारीरिक शिक्षा संस्थान की कुलपति कल्पना शर्मा भी मौजूद रही।

इस दौरान ग्वालियर और शिवपुरी की फुटबॉल टीमों के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में ग्वालियर टीम ने शिवपुरी को हराकर पहली देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीम ने हिस्सा लिया।

Next Post

केरल में साइबर वित्तीय अपराधों के लिए 263 गिरफ्तार, 382 मामले दर्ज

Fri Oct 31 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 31 अक्टूबर (वार्ता) केरल पुलिस ने राज्य पुलिस प्रमुख रवादा आज़ाद चंद्रशेखर के निर्देश पर शुरू किए गए ऑपरेशन ‘सीवाई हंट’ के अंतर्गत साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और संगठित धोखाधड़ी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक कार्रवाई करते हुए राज्य भर में 263 लोगों को गिरफ्तार किया […]

You May Like