नर्मदापुरम। नगरपालिका परिषद द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देशन में लगातार चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री उत्कृष्ट नर्मदा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत नर्मदा भक्त दादा गुरुजी ने पौधा रोपित किया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं मां नर्मदा के अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि परिषद द्वारा वार्डवार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी पर्यावरण और जैवविविधता संरक्षण का महत्व बताया गया है और संत-महात्मा सदैव इसके प्रति मार्गदर्शन करते रहे हैं।
