उड़ीसा के 2 युवकों के पास पुलिस को मिला 10 किलो गांजा

उज्जैन। उड़ीसा से गांजा लेकर बडऩगर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 10 किलो के लगभग गांजा बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया है दोनों से पूछताछ जारी है आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

बडऩगर एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आए हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश में सर्चिंग शुरू की। बदनावर मार्ग से नीलू पिता राम कनहर जाति आदिवासी निवासी उड़ीसा को पकड़ा गया जिसके पास से 5 किलो 647 ग्राम गांजा बरामद हो गया। सर्चिंग में ही रुणीजा रोड यात्री प्रतीक्षालय से प्रमोद पिता नहरेश्वर आदिवासी को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 4 किलो 300 ग्राम गांजा मिलने पर दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर सप्लाई करने आए थे पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि गांजा किस देने वाले थे। बरामद गांजे की कीमत 2 लाख 75 हजार रुपए होना सामने आई है। न्यायालय में पेश का रिमांड पर लिया गया है। दोनों मजदूरी का काम करते हैं जिसकी आड़ में गांजा लाकर बेचते थे। रिमांड अवधि में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दोनों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक मानसिंह वास्कले, शैतानसिंह डिडोर, देवीलाल मालीवाड़, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक महेश मौर्य, अजय चौहान, संदीप बामनिया, मुकेश नागर, शोभित शुक्ला और सूर्य कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

जापान से लौटते ही सिंहस्थ के कार्यो में जुटे मुख्य सचिव राजौरा

Sun Feb 2 , 2025
उज्जैन सिंहस्थ 2004 में कलेक्टर रह चुके हैं राजौरा, स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 के तक पूर्ण करने के दिए निर्देश   उज्जैन। सिंहस्थ 2004 में उज्जैन कलेक्टर रहे अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने रविवार को उज्जैन के कलेक्टर कार्यालय में सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए […]

You May Like