रीवा:विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मण बाग संस्थान में ज्येष्ठ पूर्णिमा सोमवार को प्रात: काल बलभद्र सुभद्रा सहित भगवान जगन्नाथ जी का 108 घड़ो के पवित्र जल से स्नान कराया गया.सुगंधित जल औषधि जल गंधोदक जल सम्मिलित था इसके साथ ही पृथक पृथक पंचामृत से भी भगवान का महा स्नान संपन्न हुआ. बताया गया कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा से महा स्नान के बाद भगवान बीमार पड़ जाते हैं 15 दिनों तक औषधि प्रदान कर भगवान को स्वस्थ किया जाता है इस दौरान आए हुए श्रद्धालुओं को भगवान का दर्शन बंद रहता है.
स्वस्थ होने के बाद दिन सत्रहवे दिन भगवान रथा रूढ़ होकर के भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते हैं. इस वर्ष रथयात्रा 16 जुलाई को लक्ष्मण बाग संस्थान से प्रारंभ होगी और किला उपरहटी होते हुए मानस भवन में रात्रि विश्राम होगा 17 जुलाई को पुन: वापस लक्ष्मण बाग पहुंचेंगे भगवान के महा स्नान में प्रमुख रूप से लक्ष्मण बाग संस्थान के पूजा पाठ प्रभारी धर्माधिकारी डॉक्टर दीनानाथ शास्त्री आचार्य कृष्णकांत द्विवेदी रविराज शास्त्री अनिल द्विवेदी राम सजीवन मिश्रा जगदीश द्विवेदी सामवेद पांडेय भैयालाल मिश्र सहित है संस्थान के पुजारी एवं भक्तगण सम्मिलित हुए.
