माता रमाबाई अंबेडकर सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं- यादव

भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी श्रीमती रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि माता रमाबाई सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं।

डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि माँ रमाबाई जी ने समानता, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में नारी सशक्तिकरण की भूमिका को रेखांकित कर एक नए युग का सूत्रपात किया। उनके विचार आज भी देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सहयोग और सहभागिता की अनंत प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर राष्ट्र चेतना से जुड़ने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उल्लेखनीय है कि माता रमाबाई ने विकट परिस्थितियों में डॉ. अंबेडकर को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और वास्तविक क्षमता को आगे बढ़ाने में सहयोग किया था।

 

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं के लिये सरकार प्रतिबद्ध : शुक्ल

Fri Feb 7 , 2025
भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा को उन्नत स्तर पर पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल, भोपाल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए […]

You May Like