राहुल ने छात्रों की समस्याएं सुनने का आग्रह करते हुए सोरेन को लिखा पत्र

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने श्री सोरेन से आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।

श्री गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि झारखंड के छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें जायज हैं।

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति के माध्यम से छात्रों से संवाद शुरू किया है और कई मांगों पर सहमति भी बनी है। इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ”मैं सुझाव देना चाहता हूं कि आप व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। इससे उनकी शेष चिंताओं के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।” उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश का भविष्य हैं और ऐसे संकट के समय उनके साथ एकजुटता और समर्थन खड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और इस मुद्दे के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। श्री गांधी ने पत्र में कहा है कि कांग्रेस संविधान में निहित शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को लोकतंत्र का एक केंद्रीय स्तंभ मानती है और पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का पूरा समर्थन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को आरएसएस और भाजपा ने अपने कब्जे में लेकर छात्रों के शोषण और दमन का माध्यम बना दिया है तथा यह एक दशक पहले जैसी मजबूत ज्ञान-व्यवस्था नहीं रह गई है।

.....

Next Post

इंडोनेशिया के फ्लोरेस में फिर से भूकंप के तेज झटके, दो दिन पहले आए झटकों में 53 की मौत

Mon Aug 17 , 2026
जकार्ता, 17 अगस्त (वार्ता) इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंव की तीव्रता 5.9 मापी गयी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, आज आए भूकंप का केंद्र शुरू में 8.57 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 121.55 डिग्री पूर्वी […]

You May Like

मनोरंजन