हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार पुलिस चौकी अंतर्गत लोहराडोल सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लोड तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, कुंदवार चौकी प्रभारी और जियावन थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Next Post

तेंदूखेड़ा में हाथ ठेले का किराया मांगने पर फल विक्रेता ने की चाकू से हत्या

Wed Jun 24 , 2026
दमोह: तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में हाथ ठेला का किराया मांगने पर फल विक्रेता आक्रोशित हो गया और मालिक पर चाकू से हमला कर दिया. उपचार के दौरान मालिक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मृतक का नाम अतुल पिता वीरान अहिरवाल, […]

You May Like