
सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी के जोगदहा पुल से आज दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्धा ने नीचे छलांग लगा दी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सोन नदी पुरानी पुल से एक महिला नीचें सोन नदी में कूद गयी है तथा जीवित अवस्था में बचानें के लियें चिल्ला रही है। सूचना प्राप्त होनें तत्काल अमिलिया थाना पुलिस व 112 वाहन मौके पर पहुंचें जहां पर महिला सोन नदी की धार में एक पत्थर के सहारें बैठी हुई थी जिसे वहां के स्थानीय गोताखोर रामनरेश केवट निवासी अतरैला की मदद से बाहर नयी पुल के पास सुरक्षित रखवाया गया तथा उसके पश्चात 112 वाहन के स्ट्रेचर व रस्सी की मदद से पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी और स्ट्रेचर के सहारें महिला को ऊपर पुल में तत्काल सुरक्षित निकालकर उसे एम्बुलेन्स की मदद से इलाज हेतु अमिलिया हास्पिटल भिजवाया गया । पुल के नीचें गिरनें से महिला को एक हाथ में, कमर में, पैर में चोट आय़ी है। महिला की पहचान छोटी साकेत पति स्व. धनपत साकेत उम्र लगभग 65 साल निवासी ग्राम बल्हया थाना अमिलिया के रूप में हुई है। महिला को चोट होनें के कारण उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया तथा वह ज्यादा बोल चाल नही पा रही है, जिससे उसके नदी में गिरनें अथवा कूदनें के संबंध में पूछताछ नहीं हो सकी है। महिला के स्वस्थ्य होनें के उपरांत पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।महिला को सुरक्षित निकालनें व समय पर जान बचानें में स्थानीय तैराक रामनरेश केवट निवासीअतरैला व थाना अमिलिया से निरीक्षक आरके बैस, प्रआर आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, आरक्षक संदीप चौबें, दीपेन्द्र कुमार, 112 में तैनात आरक्षक शुभेन्दु पांडें व थाना बहरी के सउनि संतोष बैस, आरक्षक नंदलाल की भूमिका रही।
