सम्मान के साथ पद्मश्री रामसहाय पांडे को दी गई अंतिम विदाई

सागर। बुंदेलखंड के गौरव पद्मश्री रामसहाय पांडे को आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

पद्मश्री पांडे को बुंदेलखंड के लोक नृत्य राई को देश और दुनिया में ले जाने पर 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. श्री पांडे एक राई नर्तक थे. राई नृत्य पारंपरिक रूप से बेडिय़ा समुदाय से जुड़ा हुआ था. इस तथ्य के बावजूद कि वे समुदाय के सदस्य नहीं थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन राई नृत्य के अभ्यास और प्रदर्शन के लिए और नृत्य शैली को स्वीकृति और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया. अथक प्रयासों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने में मदद मिली. राई नृत्य शैली मूल रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र का लोक नृत्य है.

आज उनकी अंतिम यात्रा में

विधायक शैलेंद्र जैन, जिपं अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, श्याम तिवारी, आकाश सिंह राजपूत, सुधीर यादव, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, एसडीएम आदिति यादव, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, डॉ. जुगलकिशोर नामदेव, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

Next Post

क्रिकेटर शुचि का इंडिया टीम में चयन

Tue Apr 8 , 2025
मंडला। बी सी सी आई ने आज श्रीलंका में होने वाले त्रिकोणी मुक़ाबले के लिये महिला भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की जिसमे जबलपुर संभाग के मंडला जिले की बालिका क्रिकेट खिलाड़ी शुचि उपाध्याय का चयन हुआ है। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित इस टूर्नामेंट में शुचि उपाध्याय बतौर लेफ्ट […]

You May Like