
पानसेमल। मध्यप्रदेश सरकार की भावांतर योजना के प्रचार एवं जागरूकता हेतु पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने किसानो के साथ ट्रेक्टर रेली निकाली।खेतिया से रैली प्रारम्भ हुई जो मुख्य मार्गो से होकर पानसेमल पहुंची जहां विधायक श्याम बर्डे एवं वरिष्ठजनों ने भावांतर योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी।विधायक ने कहा कि किसानों को लाभ मिलने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानो को लाभ पहुंचा रही है।प्रदेश एवं केंद्रीय सरकार द्वारा मजदूर किसान वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हीं योजनाओं में से एक भावांतर योजना का लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानो को मिले तथा योजना की जानकारी भी मिले इसलिए ट्रेक्टर रेली निकाली गई।उन्होंने मंडी में किसानों को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी एवं 90 किसानों को धरती आबा योजना के तहत कृषि यंत्र भी वितरित किए।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे,नायब तहसीलदार प्रज्ञा पाटीदार,बहुउद्देशीय कृषक साख संस्था प्रशासक राजेन्द्र सिरसाठ,थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,मंडी सचिव एल एस सेनानी वरिष्ठ कृषि अधिकारी भोमराज जैन,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल,सलोनी राणा,लोकेश शुक्ला, गोविंदा चौधरी,सचिन चौहान खेतिया,हितेंद्र हरसोला,श्याम हरसोला,रामचंद्र सोनीस,राम सोनाने,चेनसिंह गदरे,साहेबराव,सचिन चौहान पानसेमल,गोविंद जोशी,प्रकाश जोशी,मनोहर महाजन,सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मन्ना शुक्ला ने किया।
