भिंड में कई जगह आसमानी बिजली गिरी, भाई बहन घायल, किसान की मौत

भिंड: जिले के अहरौली घाट गांव में तेज बारिश के बीच अचानक गिरी आसमानी बिजली से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चांदनी कुशवाहा अपने 11 वर्षीय भाई अल्पेश के साथ भैंसों को चराने खेतों में गई थी। अचानक तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरी। बचने के लिए भाई-बहन एक बबूल के पेड़ के नीचे गए।

तभी बिजली सीधे पेड़ पर गिरी और दोनों उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पिता मनीराम कुशवाह मौके पर पहुंचे। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। इसी प्रकार रावतपुरा गांव में बिजली गिरने से किसान रामप्रकाश दोहरे की मौत हो गई।

Next Post

अखंडधाम आश्रम के सामने मोर की सड़क हादसे में मौत

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के अखंडधाम आश्रम के सामने राष्ट्रीय पक्षी मोर की आज सुबह करीब 8.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कपिल शर्मा और हरीश कुशवाह मौके पर पहुंचे. उन्होंने मोर को पानी पिलाया, लेकिन 5 मिनट […]

You May Like

मनोरंजन