इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के अखंडधाम आश्रम के सामने राष्ट्रीय पक्षी मोर की आज सुबह करीब 8.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कपिल शर्मा और हरीश कुशवाह मौके पर पहुंचे.
उन्होंने मोर को पानी पिलाया, लेकिन 5 मिनट बाद ही मोर के मुंह से खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई. शर्मा और कुशवाह ने तुरंत 112 पर भी जानकारी दी. घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुँची. वन विभाग को भी सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया गया. मोर को बीच सड़क से किनारे कर दिया गया. जबकि एरोड्रम पुलिस ने घटना की पुष्टि से इनकार किया है
