गुना में चोरों के हौसले बुलंद: हनुमान चौराहे पर प्रॉपर्टी ब्रोकर के ऑफिस में बड़ी चोरी

गुना। शहर के बीचों-बीच स्थित सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक हनुमान चौराहे पर चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के आॅफिस को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सवा से डेढ़ लाख रुपए की नगदी, चांदी के सिक्के और जमीनों के महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए।

जानकारी सामने आई है कि हनुमान चौराहे पर प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित रघुवंशी का आॅफिस है। 8-9 जून की दरमियानी रात लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने ऑफिस की दूसरी मंजिल पर पीछे की तरफ से धावा बोला। चोरों ने पहले पीछे की ओर लगा टीनशेड काटा और फिर प्लायवुड तोड़कर आॅफिस के भीतर दाखिल हुए। आॅफिस में घुसने के बाद चोरों ने दराज और लॉकर खंगालते हुए वहाँ रखे करीब सवा से डेढ़ लाख रुपये नगद, 5 चांदी के सिक्के और प्रॉपर्टी से जुड़े कई बेहद महत्वपूर्ण कागजात समेटे और रफूचक्कर हो गए। सुबह जब चोरी की घटना का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। फिंगर एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से चोरों के सुराग जुटाने के लिए सैंपल लिए हैं। फिलहाल कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हनुमान चौराहे व आसपास के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

Next Post

अरविंद अकेला कल्लू के नए अंदाज़ ने मचाई धूम, ‘राउंड राउंड’ को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

Wed Jun 10 , 2026
मुंबई, 10 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान भोजपुरी संगीत जगत को एक नई सौगात मिली, जब पा रा म्यूजिक ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का शानदार शुभारंभ किया। इस नई पहल का आगाज़ भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और […]

You May Like