चड्डी-बनियान गिरोह तक नहीं पहुंची पुलिस, कई मकानों में हो चुकी चोरी की वारदात

भोपाल। मिसरोद और कटारा हिल्स सहित इलाके में बीते दिनों में चोरी की वारदात करने वाली चड्ढ़ी-बनियान गिरोह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इस गिरोह पर आरोप है कि अबतक कई मकानों में चोरी की वारदात की गई है. चोरी की वारदात का वीडियो फुटेज भी सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है. चोरी की वारदात के मामलों में थाना इलाकों की पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक मिसरोद थाना इलाके में संचालित एक निजी स्कूल के कार्यालय में चड्डी बनियान गैंग ने करीब 14 दिन पहले दिन पहले धावा बोला. स्कूल के कार्यालय में रखे करीब चार लाख रुपए नकद लेकर आरोपी गैंग फरार हो गया. स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए. फरियादी प्रदीप पांडे (60) ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. केस दर्ज कर मिसरोद पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

इसके साथ ही कटारा हिल्स इलाके में करीब सात महीने पहले इस गिरोह पर रायल पार्क कालोनी में एक साथ करीब आधा दर्जन घरों में चोर की वारदात करने का आरोप है. गिरोह ने इस दौरान लाखों रुपये जेवरात और चार बाइकें चोरी कर ली. स्थानीय लोगों ने चारों को पकड़ने की कोशिश भी की थी लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे. इसी इलाके के त्रिभुवन कालोनी में गिरोह ने कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. मामलों में पुलिस गिरोह के लोगों की पहचान करने में जुटी है. इस गिरोह को लेकर जानकारी सामने आई है कि इसमें शामिल बदमाश चड्डी-बनियान पहन कर और खुद के न पकड़े जाने की तैयारी पहले से करके रखते था. बदमाश अपने शरीर पर तेल और ग्रीस लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं. फिलहाल चड्डी-बनियान गिरोह का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है.

Next Post

आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत, परिवार के लोगों का बयान दर्ज करेगी पुलिस

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी लोधी (24) पटेल कॉलोनी में अपने पति और परिवार के साथ रहती थी. बीते 23 जुलाई को […]

You May Like