ग्वालियर: यात्री बसों में सुरक्षा मानकों के शत् प्रतिशत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करनें 27 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत विना परमिट, विना फस्ट एड, विना अग्नि शमन यंत्र के पायी गई बसों पर कार्यवाही की गई।थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग पॉइंट लगाकर भिण्ड-ग्वालियर एवं ग्वालियर- मुरैना के बीच चलने वाली बसों की चैकिंग कराई गई।
उक्त अभियान के तहत चैकिंग के दोैरान पकडी गई बसों पर पुलिस द्वारा दिनांक 21 मई को बसों में पात्रता से अधिक सवारी, विना अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट न होने पर बसों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस गोला का मंदिर ग्वालियर द्वारा 25 बसों के चालान बनाये गये जिसमें 35,000 रूपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। तथा हिदायत दी गई कि बसों में उपरोक्त कमियों को तत्काल दुरूस्त करायें। बसों के विरूद्ध अभियान चलाकर उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
