स्कूल से एक किमी के दायरे में आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा एडमिशन

नलखेड़ामध्य प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीएम राइज स्कूल सांदीपनी विद्यालय में एडमिशन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इसके अनुसार अब स्कूल परिसर से आसपास के एक किमी के दायरे में आने वाले शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी इसके बाद में दो एवं तीन किमी के दायरे में आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.

इसके बाद यदि रिक्तियां रहीं तो अन्य आवेदनकर्ता विद्यार्थियों को स्कूल से कम दूरी के अनुसार प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी. शिक्षा विभाग का यह नियम सिर्फ उन स्कूलों में लागू होगा, जिनकी बिल्डिंग बनकर तैयार हो रही है. साथ ही स्थित सीएम राइज स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन जमा करने की तिथि 30 अप्रैल तक रहेगी. 26 अप्रैल तक समस्त दस्तावेजों लेकर प्रवेश भी सुनिश्चित कर दिए जाएंगे. इधर, स्कूल का नया भवन भी बनकर लगभग जुलाई में तैयार हो जाएगा. फिर नए भवन की क्षमता के अनुरूप ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा.

केजी वन के लिए आरटीई का नियम होगा लागू

केजी वन में नए बच्चों का प्रवेश होगा, इसके लिए सीएम राइज स्कूल नलखेड़ा के नजदीक रहने वाले आवेदनकर्ता अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. आरटीई के नियम के अनुसार पहले एक किमी, उसके बाद दो एवं तीन किमी दूरी तक रहने वाले बच्चों के प्रवेश लिए जा सकेंगे. दूर से स्कूलों से आने वाले बच्चों का डाटा ट्रांसफर कराते हुए डीपीआई को जानकारी दें.

Next Post

भाजपा नेताओं ने बाबा साहब को किया नमन

Mon Apr 14 , 2025
*संविधान निर्माता के योगदान को किया याद* ग्वालियर। भरतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर पार्क, फूल बाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष […]

You May Like