अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की पहल

ग्वालियर: भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक उच्च न्यायालय परिसर, ग्वालियर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 22 (ऑर्डर 22 सीपीसी) रहा।इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक ने कहा कि यह कार्यक्रम नये अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन हेतु एक नई और सार्थक पहल है, जिसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नये अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया की गहन जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें इस प्रकार सक्षम बनाना है कि वे पक्षकारों के हितों का और अधिक सशक्त रूप से प्रतिनिधित्व कर सकें। इस दिशा में विधिक विषय पर सेमिनार के माध्यम से यह पहल प्रारंभ की गई है।

इस अवसर पर अधिवक्ता रोहित बंसल ने आदेश 22 सिविल प्रक्रिया संहिता पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में विशेष रूप से हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव महेश गोयल, अरविंद दुदावत, दिलीप अवस्थी एवं नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

Next Post

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जानलेवा हमले से ग्वालियर भाजपा में आक्रोष

Wed Aug 20 , 2025
ग्वालियर: आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर एक शख्स द्वारा किए गए जानलेवा हमले की घटना की ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्षों जेपी राजोरिया एवं प्रेमसिंह राजपूत ने तीखे शब्दों में भर्त्सना करते हुए इसे गहरी साजिश का हिस्सा बताया है। उन्होंने यह साजिश रचने वालों […]

You May Like